चंदौली, नवम्बर 13 -- चंदौली, संवाददाता। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय की तीन छात्राओं का चयन विश्वविद्यालय वॉलीबॉल महिला टीम में हुआ है। तीनों छात्राओं ने बीते दिनों हुए अंतर महाविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया था। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी काशी विश्वविद्यालय वाराणसी की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता 12 एवं 13 नवंबर 2025 को वाराणसी के बनारस इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन महाविद्यालय में किया गया था। कॉलेज की छात्रा खुशबू, पारुल भारती और जागृति सिंह का चयन विश्वविद्यालय टीम में किया गया। प्राचार्य डॉक्टर सुकृति मिश्रा सहित अन्य महाविद्यालय के सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.