महाराजगंज, अक्टूबर 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक विभाग द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं को सासंद एवं विधायक खेल स्पर्धाओं से जोड़ते हुए जनपद में तीन चरणों में प्रतियोगिताएं होंगी। विभिन्न विद्यालयों, स्टेडियमों में 14 अक्टूबर से 10 नवम्बर स्पर्धाएं होंगी। इसको लेकर डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि खेल स्पर्धाओं से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी आपसी समन्वय स्थापित कर खेल मैदान की साफ-सफाई, बच्चों को पीने का पानी, व अन्य सुविधाएं को उपलब्ध कराएं। यह खेल स्पर्धा एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी। कहा कि अब जनपद में 2700 ही रजिस्ट्रेशन कराया गया है। अधिक से अधिक बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया जाय। प्रथम चरण में 14 से 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.