मऊ, फरवरी 14 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना अंतर्गत अदरी नगर पंचायत मोहल्ला गुलगड़ही वार्ड दो में गुरुवार की रात चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर तीन घरों को निशाना बनाया। घरों से तीन मोबाइल और 17 हजार नगदी चोरी कर लिए। इस घटना की जानकारी सुबह होने पर पीड़ितों ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अदरी नगर पंचायत मोहल्ला गुलगड़ही वार्ड दो निवासी नागेन्द्र ने बताया गुरुवार की रात चोर उनके घर में घुस गए। घर में रखा मोबाइल और पैंट की जेब में रखे 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। सतीश ने बताया उनके घर से भी एक मोबाइल फोन चोर चुरा ले गए। वहीं नगर के अजय कुमार ने बताया चोर उनके घर से भी मोबाइल फोन के कवर में रखा दो हजार रूपये चुरा लिए और मोबाइल छोड़ दिया। छत पर सूटकेस ले जाकर लाक तोड़कर कपड़े बिखरा दिया। इस घटना की जानकारी शुक्...