आजमगढ़, जनवरी 25 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की रात चोरो ने तीन घरों में घुस कर नकदी सहित लाखों का माल पार कर दिया। कुड़ियर गांव में छत के रास्ते चोर घर में घुस गए थे। इसके साथ ही गोड़हरा गांव में घर का ताला तोड़ कर चोरी की। दोनों स्थानों पर घटना की जानकारी परिजनों को रविवार की सुबह हुई। पीड़ितो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बरदह थाना क्षेत्र के कुड़ियर गांव निवासी मुसाफिर राजभर और सतीश राजभर के मकान आस-पास हैं। मकान के पीछे पेड़ के सहारे शनिवार की रात में चोर छत पर चढ़ गये। इसके बाद सीढ़ी के रास्ते घर में उतर गए। मुसाफिर के घर में रखा दो बक्सा सिवान में ले जाकर खंगाला। उसमें रखा 2500 नगद पांच थान सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। इसके साथ ही पड़ोसी सतीश राजभर के घर से एक बक्सा लेकर गए थे। जिसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.