महोबा, जनवरी 2 -- महोबा, संवाददाता। चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिए। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। चोर सात लाख के आभूषण और 40 हजार की नकदी चुरा ले गए है। श्रीनगर थाना के पवा गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया है। गांव के पप्पू कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण सहित 40 हजार की नगदी चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी हो सकी। गांव में ही हीराबाई पत्नी रमेश श्रीवास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि चोर दो लाख के आभूषण चुरा ले गए है। गांव के ही ममता पत्नी फूलचंद्र अनुरागी ने बताया कि ताला तोड़कर चोर तीन लाख के आभूषण चुरा ले गए है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.