हल्द्वानी, अगस्त 19 -- हल्द्वानी, संवाददाता। गौला बैराज में सिल्ट बढ़ने से मंगलवार को जल संस्थान के फिल्टर प्लांट तीन घंटे ठप रहे। प्लांट बंद होने से शाम को पेयजल की सप्लाई प्रभावित हुई। पेयजल की कमी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पडा। जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गौला नदी में सिल्ट बह कर बैराज में जमा हो रही है। मंगलवार को दोपहर दो बजे सिंचाई विभाग ने बैराज के गेट खोल कर सिल्ट बाहर निकालना शुरू किया। इससे जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को पानी की आपूर्ति बंद हो गई। देर शाम पांच बजे दोबारा पानी मिलने पर प्लांट शुरू हो सका। तीन घंटे तक प्लांट बंद होने पर शाम को पेयजल सप्लाई प्रभावित रही। इससे शहर के बाहरी क्षेत्रों तक पानी नहीं पहुंचने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रविश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.