गाजीपुर, जनवरी 10 -- दिलदारनगर। ठंड और घने कोहरे से भले ही जिले में राहत मिली हो लेकिन ट्रेनों की लेट लतिफी जारी है। शनिवार को भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से चली। जिससे यात्रियों को स्टेशन पर घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए काफी भीड़ जुटी रही। अप और डाउन दोनों दिशाओं की महत्वपूर्ण मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें देरी से चलीं। अप में सीमांचल एक्सप्रेस ढाई घंटा, विभूति एक्सप्रेस तीन घंटा, अमृतसर मेल दो घंटा और ब्रह्मपुत्र मेल दो घंटा विलंब से रही। वहीं डाउन में गरीब रथ ढाई घंटा, मगध एक्सप्रेस तीन घंटा और ब्रह्मपुत्र मेल दो घंटा लेट रही। हालांकि सुबह करीब आठ बजे धूप निकलने से लोगों, पशु-पक्षियों को ठंड से राहत मिली। धूप निकलते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई और लोगों ने राहत...