पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- अमौर, एक संवाददाता। अमौर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित विद्युत शक्ति केन्द्र में आवश्यक मेंटेनेंस एवं मीटरिंग यूनिट परिवर्तन कार्य को लेकर बुधवार को तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता आर. के. सिंह ने बताया बुधवार सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक आपूर्ति बाधित रहने के कारण 33 केवी बैसी-अमौर लाइन से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस दौरान होने वाली परेशानी से बचने के लिए पूर्व में आवश्यक तैयारी कर कर लेने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...