जहानाबाद, मार्च 22 -- एसपी ने कई जगहों पर खुद की वाहनों की चेकिंग पकड़े गए लोगों में शराब मामले के हैं 24 आरोपित जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। अपर पुलिस महानिदेशक (विधि व्यवस्था) के निर्देश के आलोक में शुक्रवार की शाम सात बजे से 10 बजे तक सभी थानों द्वारा यहां विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कांडों में वांछित व फरार और शराब मामले के आरोपितों समेत 38 लोग गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए लोगों में 24 शराब मामले के आरोपित हैं। एसपी अरविंद प्रताप सिंह खुद शहर के अलावे ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर जाकर देर रात तक वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उनके अलावे एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह और नगर थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा भी विभिन्न चौक - चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। एसपी के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि सभी थानों द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.