संभल, जुलाई 19 -- चन्दौसी रेलवे स्टेशन पर अमृत योजना के तहत कायाकल्प का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को फुट ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य किया गया। इसके लिए सुबह तीन घंटे के लिए मेला ब्लाक किया गया। यह मेगा ब्लाक अभी दो दिन और होगा। मेगा ब्लाक के चलते कई ट्रेनें लेट हो गई। चंदौसी रेलवे स्टेशन पर शीघ्र ही रेल यात्रियों को लिफ्ट और नए फुट ओवरब्रिज की सुविधा मिलेगी। फुट ओवरब्रिज से यात्री सीधे परिसर से ही प्लेटफार्म नंबर एक से दो नंबर प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे। इसके अलावा स्टेशन परिसर में संयुक्त प्रतीक्षालय, शौचालय, बैठने के लिए लॉज, स्टेशन के फ्रंट का विकास व सौंदर्यीकरण और दो नंबर प्लेटफार्म के उच्चीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। शुक्रवार को जीआरपी थाने के पास फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए लोहे के कॉलम लगाने का कार्य शुरू कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.