मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- खंड विकास कार्यालय के सहायक विकास अधिकारी धर्म सिंह ने तीन पंचायत सहायकों जिनमें ग्राम पंचायत मुझेड़ा सादात के पंचायत सहायक अजाज उलहक, ग्राम पंचायत बेहड़ा के पंचायत सहायक शिवम और ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के पंचायत सहायक योगेश कुमार को फॉर्मर रजिस्ट्री बनवाने में रूचि न लेने, तीन माह से अनुपस्थित रहने तथा अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने के सम्बन्ध में सेवा समाप्ति का नोटिस भेजा है। सहायक विकास अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि उनके द्वारा पंचायत भवनों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा पाया गया कि पंचायत भवन बन्द हैं तथा स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सम्बन्धित पंचायत सहायक पंचायत भवनों में नहीं बैठते तथा नियमित अनुपस्थित रहते हैं। इसी प्रकार शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रम एवं जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश...