गिरडीह, अक्टूबर 5 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के उदयपुर गांव में शनिवार सुबह तीन ग्रामीणों का मिट्टी का मकान गिर गया। मकान गिरने से किसी को भी चोट नहीं आई है। हालांकि घर गिरने से सामान का भी नुकसान नहीं हुआ है। भुक्तभोगी में संजू मुर्मू, सात मुनि सोरेन और अजय हेम्ब्रम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण तीनों भुक्तभोगी लोगों के घरों में शुक्रवार को दरार आ गयी थी। जिसके बाद सभी लोग अपने घर में रखे सामान को बाहर निकाल लिया और सुबह तीनों के घर गिर गये। घर गिरने के कारण भुक्तभोगी के पास जगह छुपाने की जगह नहीं है। तीनों भुक्तभोगी अपने टूटे हुए घर में प्लास्टिक लगाकर रहने को मजबूर हैं। मौके पर पंचायत के उपमुखिया त्रिपुरारी प्रसाद वर्मा, सुमन गुप्ता, अशोक सोरेन सहित अन्य लोग भुक्तभोगी के घर ...