कन्नौज, जनवरी 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों की गोशालाओं में सर्दी से बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं मिला। यहां तक कि उनमें हरा चारा तक की व्यवस्था नहीं थी। एडीओ पंचायत यशकरन यशकरन ने बताया कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत भौराजपुर, अहिरूआ राजारामपुर और अल्हनापुर में संचालित गोशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान तीनों गोशालाओं में हरा चारा की कोई व्यवस्था नहीं थी। हालांकि तिरपाल पड़ी थी, लेकिन सर्दी से बचाव के लिए झूल की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में उन्होंने संबंधित पंचायत के सचिवों को गोवंशों को सर्दी से बचाने के लिए झूल की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए हैं। एडीओ पंचायत ने बताया कि हालांकि तीनों गोशालाओं में अलाव चल रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.