अमरोहा, फरवरी 20 -- बेखौफ चोरों ने गुरुवार रात में तीन गांव के जंगल में 23 ट्यूबवेल से स्टार्टर, केबिल व अन्य सामान चोरी कर लिया। किसानों को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह में खेत पहुंचने पर हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। घटनाएं डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखुपुर गुर्जर, रसूलपुर गुर्जर व जग्गा नंगला की हैं। गुरुवार रात चोरों ने गांव शेखुपुर गुर्जर निवासी किसान दिनेश कुमार के तीन, जितेंद्र सिंह के एक, दुष्यंत सिंह के दो, नेता सिंह के तीन और सुंदर सिंह का एक स्टार्टर चोरी कर लिया। इसके अलावा रसूलपुर गुर्जर गांव निवासी पूर्व प्रधान नरदेव सिंह, अमर सिंह, भोले सिंह, कालू सिंह, अनिल कुमार, विजय सिंह, गिरवर सिंह, कल्यान सिंह, मोमराज सिंह, दयाराम सिंह तथा जगा नगला निवासी वीरपाल सिंह, नकुल सिंह और रूतेश कुमार सहित अन्य किसानों क...