पाकुड़, मार्च 24 -- कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत सोमवार को प्रखंड के मोहलपहाड़ी, घूरनी एवं फूलोपानी गांव में आईआरएस कीटनाशक का छिड़काव सभी घरों में किया गया। छिड़काव की निगरानी कर रहे केटीएस संजय मुर्मू ने बताया कि तीनों गांवों में अधिकांश घरों में कीटनाशक छिड़काव का कार्य पूरा कर लिया गया है। दवा की छिड़काव से कालाजार रोग एवं मलेरिया रोग से बचने के लिए यह बहुत कारगर दवा है। छिड़काव करने से कालाजार, मलेरिया तथा अन्य फैक्टर जनित रोग से बचा जा सकता है। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अपने घर के सभी कमरों में आवश्यक रूप से छिड़काव करवाये। स्वास्थ्य विभाग की टीम सहयोग कर कालाजार मुक्त गांव बनाना सुनिश्चित करें। मौके पर प्रभारी डॉ. भरत भूषण भगत, चिकित्सक डॉ. मंजर आलम, केटीएस संजय मुर्मू, प्रभात दास के अलावे अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.