बाराबंकी, फरवरी 24 -- कोठी। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सिद्धौर क्षेत्र के अचकामऊ गांव में मंगलवार रात कथा के छठे दिन उत्तराखंड प्रांत से पधारे कथावाचक आचार्य नारायणदास महाराज ने कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुनाया और गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा का महत्व बताया। कथा में सिद्धौर की ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, त्रिवेदीगंज के ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह और कोठी मंडल अध्यक्ष वर्मा ने भी शिरकत की। वहीं, डीह गांव में कथा के तीसरे दिन मंगलवार को आचार्य मनोज शुक्ल ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं की कथा सुनाई। यह आयोजन कोटेदार राजेंद्र प्रसाद मिश्र द्वारा किया गया है। वहीं क्षेत्र के बबुरिहा गांव में राम मनोहर तिवारी के आवास पर आयोजित कथा दूसरे दिन अयोध्या धाम से पधारे क...