गाज़ियाबाद, दिसम्बर 7 -- गाजियाबाद,संवाददाता। जिले के तीन गांवों में पंचायत घर बनाए जाएंगे। इसके लिए पंचायती राज विभाग को प्रत्येक पंचायत घर के निर्माण के लिए 18 लाख रुपये का बजट मिला है। इन पंचायतों में ग्राम प्रधान,सचिव कक्ष पुस्तकालय आदि का निर्माण किया जाना है। पंचायत घर बनने के बाद ग्रामीणों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुविधाएं देने के लिए अलग-अलग स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद की तीन पंचायतों को बेहतर बनाने साथ ही उनमें आधुनिक सुविधाएं देने के लिए पंचायत घर बनाने की कवायत शुरू हो गई है। इन तीन पंचायतों में भोजपुर विकासखंड की एक शकुरपुर, वहीं लोनी विकासखंड की दो पंचायत निठौरा, सिरोरा सलेमपुर शामिल है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए जनपद को...