बहराइच, फरवरी 10 -- तेजवापुर (बहराइच), संवाददाता। बहराइच-सीतापुर हाईवे स्थित भगवानपुर चौराहे पर मंगलवार दोपहर में तेज रफ्तारपुलिस जीप ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। इस घटना में मां की गोद से छिटक कर गिरी सात माह की मासूम की मौत हो गई जबकि एक किशोरी सहित तीन घायल हो गए। साइड में खड़े आधा दर्जन लोगों ने भागकर जान बचाई। घायलों को आनन फानन में एंबुलेंस से रमपुरवा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीतापुर के थानगांव के दमौढ़ा गांव निवासनी मर्री (30) पत्नी अन्नू, ज्ञान देवी (18), पुत्री बलराम, सुनीता (30)पत्नी, चंद्रपकाश की पत्नी अपनी सात माह की बेटी को गोद में लिए बस से उतर कर सीतापुर जाने वाली बस का हाईवे किनारे खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सवारी देख कई ई रिक्शा उधर दौड़े। इसी दौरान...