फरीदाबाद, नवम्बर 16 -- फरीदाबाद। साई धाम द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में 25 जोड़ों को परिणय-सूत्र में बांधा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तनुज आहूजा, इशिता पाटिल ने दीप प्रज्जवलन कर किया। तत्पश्चात शिरडी साई बाबा स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसने सभी का मन मोह लिया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ मोतीलाल गुप्ता ने अपने संदेश में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमें सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि दहेज प्रथा जैसी बुराईयों को रोका जा सके। संस्था द्वारा विवाह के बंधन में बंधे 25 जोड़ों को घर-गृहस्थी के लिए हर प्रकार का घरेलू सामान जैसे सिलाई मशीन, गैस चूल्हा, बर्तन, कपड़े, बिस्तर, फोल्डिंग बैड इत्यादि दिया गया। सभी दूल्हा-दुल्हनों के परिजनों ने साईं धाम के इस आयोजन की हृदय से प्रशं...