सोनभद्र, अप्रैल 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने कूटरचित तरीके से प्रपत्र तैयार कर गिट्टी का अवैध परिवहन करने के मामले में तीन क्रशर प्लांट संचालक समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेन्द्र सिंह की तहरीर पर कार्रवाई की। पुलिस को दिए तहरीर में ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि 30 मार्च को रात्रि लगभग 11 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा के समीप खनिज भरे वाहनों की जांच की जा रही थी। जहां पर डोलो स्टोन गिट्टी भरे ट्रक को रोककर चालक से अभिलेख मांगे गये। मौके पर वाहन चालक ने प्रस्तुत परिवहन प्रपत्र दिखाया। जिसकी जांच एम-चेक एप के माध्यम से किये जाने पर पाया गया कि वाहन के लिए कोई परिवहन प्रपत्र तत्समय निर्गत नहीं था। जांचोपरांत सिक्योरिटी पेपर जनपद मिर्जापुर से सम्बन्धित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.