अमरोहा, दिसम्बर 5 -- रजबपुर में बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में पुलिस ने डीसीएम के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दिल्ली निवासी छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। मृतक चारों छात्र वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके थे। यहीं पर इंटर्नशिप कर रहे थे। गुरुवार को चारों छात्रों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अमरोहा पहुंचे तीन के परिजन शव घर ले गए, जबकि चौथे छात्र के शव को अभी सुपुर्दगी का इंतजार बना है। परिजनों के शुक्रवार तक अमरोहा पहुंचने की बात कही जा रही है। रात करीब साढ़े दस बजे हाईवे पर दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अतरासी के पास सर्विस रोड पर खड़ी डीसीएम में पीछे से जा घुसी थी। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। बाद में मृतकों की...