वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में लोहे की रॉड से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। रामदत्तपुर निवासी आज़ाद ने तहरीर में बताया कि 1 जनवरी 2026 की रात करीब 8:35 बजे जाते समय रास्ते में गोलू पटेल, अमित लाल पटेल, विशाल पटेल तथा उनके साथ मौजूद दो-तीन अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि सभी ने लोहे की रॉड से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...