सिमडेगा, फरवरी 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के तीन केन्‍द्रों में सीबीएसई मैट्रिक की परीक्षा सोमवार से शुरु होगी। पहले दिन गणित विषय की परीक्षा होगी। सीबीएसई के जिला कॉडिनेटर सुजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आठ स्कूलो के करीब आठ सौ छात्र परीक्षा देगें। उन्होंने बताया कि जिले के तीन स्कूलो में सेंटर बनाया गया है। जिसमें डीएवी स्कूल, पीएम श्री केंद्रीय विदयाल और संत जोंस स्कूल शामिल है। परीक्षा को सफल बनाने के लिए सभी केन्‍द्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। वहीं केन्‍द्राधिक्षक एवं वीक्षकों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इधर परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी परीक्षा केंद्रो में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक शिक्षकाओं को वीक्षण कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। इधर परीक्षा को लेकर एसडीओ के द्वारा निषेधाज्ञ भी लागू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्ता...