रांची, फरवरी 8 -- रांची। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अभियंत्रण सेवा परीक्षा रविवार को राजधानी के उर्सुलाइन इंटर कॉलेज सहित तीन केंद्रों पर हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी, जिन्हें सघन सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...