लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य जिले के तीनों केंद्रों पर तेजी से जारी है। रविवार को कुल 43,387 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जिससे अब तक कुल 1,90,019 कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य जारी है। रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में 22,342, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 10,064 और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में 10,983 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इससे पहले शनिवार को 46,133, शुक्रवार को 42,824, दूसरे दिन 36,166 और पहले दिन 21,509 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हुई थी। अब तक तीनों केंद्रों पर कुल 1,90,019 कॉपियों का मूल्यांकन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.