सहारनपुर, जनवरी 30 -- चिलकाना पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से तीन लाख कीमत की स्मैक बरामद हुई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान नशा तस्कर गुफरान उर्फ सुस्सी पुत्र इरफान निवासी ग्राम दुमझेड़ा को नल्हेड़ा जाने वाले रास्ते पर एक बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 13 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...