झांसी, जनवरी 31 -- विरोध कर रहे थे कि जान चाहे दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे। पिछले तीन दिन से चल रही पं दीन दयाल सभागार में बैठक तीन दिन से चल रही है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की नियोजन समिति की बैठक में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब किसान उठे और हाथ में बोतल लिए भरे तरल पदार्थ को उड़ेलने लगे, आत्मदाह का प्रयास किया। इसे देख अफसरों में हड़कंप मचा। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी व अन्य फौरन उठे और दबोच लिया। ग्राम कोछाभांवर और टांकोरी गांव के किसान आवास विकास योजना संख्या-4 के खिलाफ पिछले तीन दिनों से आंदोलन कर रहे। किसानों का आरोप है कि विकास के नाम पर उनकी उपजाऊ जमीन जबरन अधिगृृहीत की जा रही है। किसानों ने कहा कि वे जान दे देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे। संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कर्मी के साथ अन्य ने दबोच लिया। सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद...