बेगुसराय, दिसम्बर 2 -- चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खांजहांपुर पंचायत से स्कूल जाने के क्रम में रास्ते से सोमवार को एक साथ तीन किशोर के गायब हो गए थे। फिर तीनों को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। तीनों किशोर से पुछताछ के क्रम में पता चला कि किशोर मन में दुनिया घुमने की योजना से घर से गायब हुए थे। इसके लिए पिता का एटीएम कार्ड साथ लिया और निकल पड़े। साइकिल से समस्तीपुर चले गए और वहां एटीएम की मदद से एक दुकान से कुछ रुपए निकाले। लेकिन शाम ढ़लते ही तीनों किशोर को घर की याद सताने लगी तो साइकिल से घर वापस हो गए। लेकिन पिता के भय से रातभर रास्ते में रुकते हुए सुबह में गुआवाड़ी घाट के समीप पहुंच कर भय से रुक गए। इधर, पुलिस लापता किशोर के परिजन के साथ घुमते-घुमते गुआवाड़ी पहुंची तो पुलिस के भय से भागने लगे। लेकिन पुलिस ती...