सहरसा, नवम्बर 30 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। कोसी तटबंध के अंदर चिरैया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। डेंगराही - चिरैया मुख्य सड़क पर बेलाही और रैठी के बीच तेज रफ्तार से आ रहे दस चक्का हाईवा ने विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक पर सवार महिला काजल देवी (30) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बलहा निवासी अमित सदा की पत्नी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा इतनी तेज गति में था कि बाइक को रौंदते हुए कई मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में बाइक चालक सहित तीन मासूम किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों ने तुरंत सभी घायलों को खगड़िया ले जाकर इलाज की व्यवस्था की। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.