विकासनगर, दिसम्बर 18 -- सेलाकुई पुलिस ने तीन किलो 291 ग्राम गांजे के साथ क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले बीएसएसी एग्रीकल्चर के छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी बंजारावाला गली में एक हॉस्टल में किराए पर रहता है। यह गांजा वह संस्थान के छात्रों, स्थानीय लोगों और मजदूरों को बेचता था। आरोपी ने जिस व्यक्ति से गांजा खरीदा, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीड़ी भट्ट ने बताया कि सेलाकुई पुलिस को हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र के गांजा बेचने की सूचना मिली। इस पर सेलाकुई पुलिस ने एसएसआई जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने बंजारावाला गली में स्थित टू -लेट नाम का हॉस्टल में जांच की। हॉस्टल में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं किराए पर...