सिमडेगा, अप्रैल 16 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। बांसजोर ओपी की पुलिस ने तीन किलो गांजा के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता में जानकारी में जानकारी देते एसडीपीओ बैजु उरांव ने बताया कि राउरकेला से सिमडेगा की ओर जा रही एक यात्री वाहन की चेकिंग के दौरान पुलिस को सफलता मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर दोनों आरोपी छिपने का प्रयास करने लगे। इसी क्रम में पुलिस को शक हुई और उन्होंने बैग की तालाशी ली। जिसमें पुलिस ने लगभग तीन किलो गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आए दोनो गांजा तस्कर यूपी के बुलंदशहर निवासी राजकुमार सिंह और ओम दीप शर्मा शामिल है। एसडीपीओ ने ओपी प्रभारी को सभी वाहनों की गहनता से जांच करने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.