रांची, जनवरी 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कांटाटोली मार्ग पर नशीला पदार्थ बेचने वाले मोहम्मद जुबैर अंसारी नामक आरोपी को शुक्रवार की शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लोअर बाजार थाना पुलिस ने उसके पास से साढ़े तीन किलो से अधिक मात्रा में अफीम और 2300 रुपये, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और कई तरह के कागजात बरामद किए। आरोपी लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू बस्ती का रहने वाला है। बताया गया कि गुप्त सूचना पर सिटी डीएसपी केवी रमण के नेतृत्व में लोअर बाजार थानेदार अभिषेक शर्मा ने एक शख्स को रुकने को कहा। लेकिन वह भागने लगा। यह देखकर पुलिसकर्मियों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। जांच की गई तो उसके बैग से प्लास्टिक में लिपटी अफीम मिली। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया और केस दर्ज करके होटवार जेल भेज दिया गया। कार्रवाई करने वालों में दारोगा सुधीर बाड़ा...