उरई, दिसम्बर 22 -- सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरी अठगइया से बीते गुरुवार से लापता चल रहे मजदूर का शव तीन किमी दूर मलंगा नाले में सोमवार सुबह मिला। एसडीआरएफ दो दिनों से मलंगा नाले में मजदूर का रेस्क्यू रही थी जबकि शनिवार को मजदूर की बाइक व हेलमेट नाले से बरामद की गई थी और तभी से मजदूर के नाले में डूबने की आशंका जताई जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीपरी अठगइया निवासी 35 वर्षी वीर सिंह बाल्मिक जदूरी करता था। गुरुवार रात मजदूरी करने के बाद त्रियोदशी में शिरकत कर देर रात लौट रहा था। तभी सिरसा बाबई सड़क पर गांव के समीप कोहरे में अधिक होने से रपटा पुल से नाले में बाइक समेत गिर गया था। दूसरे दिन जब युवक का कहीं पता नहीं चला तो पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह नाले में बाइ...