बाराबंकी, जनवरी 5 -- बाराबंकी। शिवसेना शिंदे गुट के जिलाध्यक्ष किशन लाल रावत द्वारा ज़िला महामंत्री शेर बहादुर शेरा एवं हैदरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला को पार्टी कार्यो में रुचि ना रखने के कारण पद मुक्त कर दिया गया। इसके साथ ही ज़िले की नई कार्यकारिणी भी घोषित की गई। जिसमें धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को नगर महामंत्री, सचिन कुमार श्रीवास्तव को नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सुनील कुमार शर्मा को नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...