पीलीभीत, अप्रैल 3 -- असम हाईवे पर माला नदी पुल के पास तीन कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान एक कार पुल से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए हैं। उधर से निकल रहे एसपी समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर रुककर रेस्क्यू कराकर घायलों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया है। हादसा बुधवार दोपहर तीन बजे थाना गजरौला क्षेत्र में माला नदी के पुल पर हुआ। हादसे में घायल हुए दंपति की पहचान कुलजीत सिंह और उनकी पत्नी मनजीत कौर सिंह के रूप में हुई है। दोनों पिपरिया करम के निवासी हैं। वे पीलीभीत से दवा लेकर अपने गांव लौट रहे थे। गजरौला कला के माला नदी पुल पर पूरनपुर की तरफ से आ रही दो अन्य कारों से उनकी कार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.