गुड़गांव, फरवरी 5 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत भर्ती तीन कर्मचारियों के अनुभव प्रमाणपत्र की जांच शुरू हो गई है। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। अगले एक सप्ताह में यह जांच करके रिपोर्ट पेश की जाएगी। सीएम विंडो पर इन तीनों कर्मचारियों के अभुनव प्रमाणपत्र पर सवाल उठाते हुए एक शिकायत दायर की गई है। इस शिकायत पर सीएम कार्यालय ने जीएमडीए से जवाब तलब किया है। इनमें दो महिला कर्मचारी शामिल हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमन भांकर की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन किया है। इसमें सलाहकार वीपी गुप्ता, एसके चहल, मुख्य लेखाकार अधिकारी दिनेश और लेखाकार विभाग के उप अधी...