जौनपुर, फरवरी 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक सभागार में शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख मांडवी विनय सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक की गई। बैठक में सदस्यों ने नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, खाद, बिजली समेत दर्जनों मुद्दा उठाया। इसे लेकर सभागार में काफी गहमा गहमी रही। जिसमें क्षेत्र के विकास के लिए तीन करोड़ 54 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। इस पर अध्यक्ष और सदस्यों ने अपनी-अपनी सहमति जतायी। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र का विकास प्रमुख मुद्दा है। हर जरूरतमंद लोगों के घर तक सड़क, बिजली और पानी ही विकास का प्रमुख मुद्दा है। बीडीओ सुरेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रमुख पति भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, प्रधान विनोद पाल, अम्बरीष याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.