गया, फरवरी 13 -- शहर के जीबी रोड स्थित रेडीमेड के प्रसिद्ध प्रतिष्ठान अग्रवाल एंड संस में वाणिज्य कर विभाग की रेड तीन दिनों तक चली। करीब 20 से अधिक अधिकारियों की टीम ने बुधवार की दोपहर से लेकर शुक्रवार की रात तक कार्रवाई की। कार्रवाई में करीब तीन करोड़ के कपड़ों की ब्रिकी पर जीएसटी भुगतान नहीं किए जाने का मामला पकड़ा गया। इस पर करीब 50 लाख रुपये का टैक्स (जुर्माना व सूद सहित) बनता है। अब विभाग के ओर से अग्रवाल एंड संस के मालिक निशांत अग्रवाल को नोटिस भेजा जाएगा। विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। प्रत्षिठान की ओर से 20 लाख रुपये का चेक गुरुवार को ही दिया जा चुका है। न तो टैक्स का भुगातन और न ही स्टॉक में मिले करोड़ों के कपड़े राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने वाणिज्य कर विभाग की टीम ने कोवातली थाना क्षेत्र के जीबी रोड स्थित रेडीमेड कपड़े की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.