वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सोना चोरी के आरोप में चौक थाने की पुलिस और एसओजी टीम ने शुक्रवार को केयरटेकर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब तीन करोड़ रुपये के सोने की बरामदगी हुई है। इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त सरवणन टी और सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और कमांड सेन्टर के फुटेज खंगाले गये। सर्विलांस की मदद भी ली गई। इससे अपराधियों की पहचान हुई और लोकेशन का पता चला। इसके बाद सभी को बेनियाबाग कूड़ाखाना और कैंट रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया। मामले का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा ...