साहिबगंज, फरवरी 1 -- साहिबगंज। एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर तीन एसआई की प्रतिनियुक्ति की गई है। एसपी के निर्देश पर एसआई गुलाम सरवर को पुलिस केंद्र से नगर थाना व एसआई पूजा कुमारी को बरहरवा थाना में पदस्थापित किया गया है। एसआई पंकज वर्मा को पहले ही जिरवाबाड़ी थाना में पदस्थापित किया गया है। ------- हटिया में टोटो चालक व सवारी के बीच मारपीट साहिबगंज। शहर के गोड़ाबाड़ी हाट परिसर मे रविवार को मामूली बात पर टोटो चालक व सवारी में कहासुनी होते होते मामला मारपीट तक जा पहुंचा। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद लोगो ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बताया जाता है कि किराये के सवाल पर विवाद हुआ था। ------ जमीन पर जबरन बाउंड्री बनाने की शिकायत साहिबगंज। जमीन पर अवैध रुप से कब्जा कार बाउंड्री वाल खड़ा करने का आरो...