चतरा, फरवरी 17 -- चतरा, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के खैवा बनारू सालवे के जंगल में लगे पोस्ते के पौधे को चतरा पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर नष्ट किया। इस दौरान तीन एकड़ में लगे पोस्ते के पौधे को ट्रैक्टर और लाठी से पीट पीटकर नष्ट कर दिया गया। वैसे इस क्षेत्र में अभी और भी पोस्ते का पौधा लहलहा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व वन विभाग के प्रोबेशनल डीएफओ श्वेताप सुमन कर रहे थे। अभियान में सदर थाना के थाना प्रभारी विपिन कुमार और जिला बल के जवान शामिल थे। इस क्षेत्र में पोस्ते के फूल से फल तैयार हो गया है। अफीम तस्कर फल में चीरा लगाना शुरू कर दिये हैं। जिस खेत में पोस्ता विनष्टीकरण अभियान चलाया जा रहा है। उस खेत में फलों से अफीम निकालने का काम शुरू हो चुका है। क्योंकि फलों में चीरा लगा हुआ है। चीरा को देखते हुए पुलिस और वन विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.