लातेहार, जनवरी 16 -- मनिका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। डोकी पंचायत अंतर्गत सैलदाग गांव में वन भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए पोस्ते की खेती को नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 3 एकड़ वन भूमि में फैली फसल को ट्रैक्टर से जुताई कर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इस अभियान का नेतृत्व मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने किया। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध धंधे और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जैसे ही पुलिस को इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिलती है, तत्काल जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। उनकी सक्रियता और सख्ती से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि इससे पहले भी करीब 10 दिन पूर्व सैलदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.