फरीदाबाद, जनवरी 7 -- फरीदाबाद। डीटीपी इंफोर्समेंट की टीम ने गांव पलवली क्षेत्र में अवैध रूप से तीन एकड़ में बसाई जा रही कॉलोनी में तोड़फोड़ कार्रवाई की। इस दौरान लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, नारेबाजी की। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर शांत कर दिया। डीटीपी इंफोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव पलवली के समीप अवैध रूप से कॉलोनी बसाई जा रही है। सूचना के आधार पर जांच कराई गई।लोगों को नोटिस जारी कर अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए गए है। लेकिन लोगों ने नोटिस को अनदेखा कर दिया। विभाग की ओर से तोड़फोड़ के लिए टीम गठित की गई, जिसमें करीब दो जेसीबी सहित भारी पुलिस बल शामिल था।टीम के कॉलोनी में पहुंचते ही लोगों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने 45 डीपीसी तक बने निर्माणों सहित सात ढांचों को जेसीबी से गि...