हरिद्वार, फरवरी 2 -- जिला उद्योग केंद्र ने तीन उद्योग के स्वामियों को नोटिस जारी किया है। साथ ही इन उद्योगों को आवंटित भूमि पर 15 दिन में उद्यम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। तय समय अवधि में भूमि पर उद्योग स्थापित नहीं करने पर इन उद्योगों को जारी भूखंड का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक उत्तम कुमार तिवारी ने तीन उद्योगों को नोटिस जारी किए है। तीन उद्योगों को औद्योगिक क्षेत्र पीपली लक्सर में 0.42543 एकड़ भूमि का आवंटन उद्योग स्थापना के लिए साल 2004 में किया गया था। लेकिन करीब 12 साल बीतने के बाद भी तीनों उद्यमियों ने आवंटित भूमि पर उद्योगों का संचालन शुरू नहीं किया है। लंबी अवधि गुजरने के बाद भी भूमि पर उद्योगों शुरू नहीं होने की वजह से क्षेत्र में औद्योगिक विकास प्रभावित हो रहा है। तीनों उद्यमियों ने भूमि पर...