लखनऊ, फरवरी 23 -- राजधानी में चोरों में चोरों ने जानकीपुरम, मड़ियांव और काकोरी इलाके से लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया जानकीपुरम में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। मड़ियांव में चोरों मोबाइल की दुकान का शटर के ताले तोड़कर लाखों के मोबाइल उड़ा ले गए। वहीं चोरों ने काकोरी थानाक्षेत्र के करझन गांव के दो घरों लाखों रुपये जेवर समेत नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ितों की तहरीर पर क्षेत्रीय पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकीपुरम विस्तार नियर पावर हाउस निवासी ओमवीर सिंह ने बताया कि वह पूरे परिवार संग बीते 14 फरवरी को भांजी की शादी में शामिल होने नोएडा गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। वह बीते 19 फरवरी को शादी से लौट कर घर पहुंचे। तो उन्होंने देखा कि मेन गेट का ताला टूटा था। यह...