मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के तीन इलाकों में जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी का संकट हो गया है। वार्ड 27 व 28 की सीमा पर दामूचक रोड में सराय सैयद अली हाईस्कूल के पास क्षतिग्रस्त पाइप से पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जलजमाव से आने-जाने में परेशानी हो रही है। वार्ड 28 के पार्षद राजीव पंकू के मुताबिक कई दिनों से यह समस्या है। टूटे पाइप से पानी बह रहा है। घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। निगम को इसकी जानकारी दी गई। पूछे जाने पर निगम की जल कार्य शाखा ने शुक्रवार तक पाइपलाइन दुरुस्त करने की बात कही है। दूसरी ओर, वार्ड संख्या एक के लक्ष्मी चौक के पास गुरुवार को दिन में अचानक पाइपलाइन में लीकेज होने लगा। इसके अलावा वाल्मिकी नगर मोहल्ले के कोने पर भी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.