जौनपुर, जनवरी 9 -- मछलीशहर। सीएचसी में प्रसव और परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान करने वाली तीन आशा कार्यकत्रियों को अधीक्षक ने सम्मानित किया है। अस्पताल के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में चालू माह में सबसे अधिक 34 प्रसव कराने वाली संगीता पटेल आशा कार्यकत्री अहमदपुर, दूसरे स्थान पर 22 प्रसव कराने वाली भारती मौर्य रहीं और तीसरा सराहनीय योगदान शीला कन्नौजिया आशा कार्यकर्ता निकामुद्दीनपुर का था। जिन्होंने 19 प्रसव कराया। सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...