मधेपुरा, जून 1 -- आलमनगर एक संवाददाता। पुलिस ने ईटहरी वार्ड दो से तीन आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि 21 फरवरी को दर्ज कांड संख्या 50 में फरार चल रहा तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। छापामारी दल में एसआई प्रेमचंद पासवान, सशस्त्र पुलिस बल, ग्रामीण पुलिस आदि की टीम शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी ईटहरी वार्ड दो का कस्तुरी ऋषिदेव, मनोरी ऋषिदेव और तालो ऋषिदेव को शुक्रवार की रात घर से गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...