जौनपुर, नवम्बर 27 -- बरईपार। तेजीबजार थाना क्षेत्र के खुंसापुर निवासी संदीप यादव ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 18 नवंबर को हैदरपुर गांव निवासी राधेश्याम माली के बेटे की शादी में जनपद मुख्यालय स्थित मड़ियांहू पड़ाव पर बरात में गया था। इसी दौरान तेजीबजार थाना क्षेत्र के नरी निवासी विकास यादव, मुरैलापुर निवासी अनुज उर्फ गोलू, कोतवाली थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी अविनाश यादव उर्फ सुग्गू ने मिलकर मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। 19 नवंबर को बरात से वापस लौटते समय हैदरपुर नाले पर पुनः इन तीनों लोगों ने मिलकर बाइक रोककर गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...