सहारनपुर, फरवरी 7 -- दो दिन पूर्व हुई गैस सिलेंडर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सैनी ने बताया कि शनिवार को एक सूचना पर क्षेत्र के गांव काशीपुर नहर पुलिया के पास से एक पिकअप मे सवार में नगर निवासी अर्जुन, जाहिद व गुलफाम को गिरफ्तार किया गया है। पिकअप में चुराए गए पांच गैस सिलेंडर बरामद हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त पिकअप चोरी की घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त की गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि नानौता सहित जनपद के विभिन्न थानों में अभियुक्त अर्जुन के खिलाफ पांच, जाहिद पर आठ तथा गुलफाम के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.